ऑस्ट्रेलिया में अब बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, सरकार ने कर दिया बैन

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने घोषणा की है कि देश ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। एल्बानीज़ी ने कहा, "यह बच्चों को बच्चों की तरह रहने देने के बारे में है।"