ऑस्ट्रेलिया में चोरी करने से पहले चोर ने जमकर किया डांस, फिर उड़ा ले गया लाखों का सामान

विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) के एक स्कूल परिसर में चोरी करने गए शख्स ने पहले जमकर डांस किया और फिर ₹4 लाख से अधिक कीमत के लैपटॉप चुराकर फरार हो गया। चोर के स्कूल परिसर में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस, आरोपी चोर की गिरफ्तारी के लिए उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।