ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में नस्लभेद के चलते एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ है। सामने आए एक वीडियो में कार से बाहर उतरे कुछ बदमाश भारतीय छात्र पर लात-घूसे बरसाते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित को उसके भारतीय होने के चलते गालियां भी दीं। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।