ऑस्ट्रेलिया में लोडेड शॉटगन के साथ विमान में चढ़ा लड़का, पूर्व बॉक्सर ने उसे पकड़ा

ऑस्ट्रेलिया के एवलॉन एयरपोर्ट पर एक 17 वर्षीय लड़का लोडेड बंदूक के साथ विमान में चढ़ गया जिसके बाद पायलट और पूर्व बॉक्सर समेत दो यात्रियों ने उसे रोक लिया। बकौल पुलिस, आरोपी एयरपोर्ट के सुरक्षा बाड़े में छेद कर विमान की सीढ़ियों तक पहुंचा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी को पकड़कर निहत्था कर दिया गया था।