भारतीय कप्तान शुभमन गिल तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों (टेस्ट, वनडे व टी20) में कप्तान के रूप में अपना पहला मैच हारने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। रविवार को पर्थ वनडे में ऑस्ट्रेलिया से हार के साथ ही उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ। तीनों प्रारूपों में कप्तान के रूप में अपना पहला मैच हारने वाले विराट कोहली पहले भारतीय हैं।