ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हीली ने विलो टॉक पॉडकास्ट पर इसका खुलासा करते हुए कहा, "मैं आधिकारिक तौर पर घोषणा कर रही हूं कि भारत के खिलाफ आगामी सीरीज़ के बाद क्रिकेट से संन्यास ले रही हूं...फैसला आसान नहीं था, लेकिन लेना ही था।"