ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत ने अपनी पहली टेस्ट जीत कब की थी दर्ज?
ऑस्ट्रेलिया में भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में नवंबर-दिसंबर 1947 में खेला था। यह मैच भारत एक पारी व 227 रनों से हार गया था। ऑस्ट्रेलिया में भारत ने शुरुआती 11 टेस्ट में से 10 हारे व एक मैच ड्रॉ रहा था। ऑस्ट्रेलिया में भारत को पहली टेस्ट जीत 4 जनवरी-1978 को मेलबर्न में 222-रनों से मिली थी।