inshorts

ऑस्ट्रेलिया में सांसद ने गर्लफ्रेंड को संसद में शादी के लिए कर दिया प्रपोज, स्पीकर भी रह गए हैरान

ऑस्ट्रेलिया की न्यू-साउथ वेल्स संसद में लिबरल पार्टी के सांसद जॉर्डन लेन ने अपने विदाई भाषण के दौरान गर्लफ्रेंड नताली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अचानक हुए इस प्रपोजल को देखकर सांसदों के साथ स्पीकर ग्रेग पाइपर हैरान रह गए। 10-साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में रहीं नताली के हां कहते ही सदन तालियों से गूंज उठा।