ऑस्ट्रेलियाई स्कूल में चट्टान पर मिले 20 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान
क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) के एक स्कूल में 2002 में मिले चट्टान पर जीवाश्म विज्ञानी एंथनी रोमिलियो व उनकी टीम ने अध्ययन किया जिसके बाद उन्हें चट्टान पर 66 डायनासोर के 20 करोड़ साल पुराने पैरों के निशान मिले हैं। एंथनी के अनुसार, यह खोज ऑस्ट्रेलिया में दर्ज हुए डायनासोर के पैरों के निशानों के सबसे सघन संग्रहों में से एक है।