ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंचे रोहन बोपन्ना व सानिया मिर्ज़ा

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने डज़रे क्रॉकचेक और नील स्कप्स्की की अमेरिकी-ब्रिटिश जोड़ी को एक घंटे और 52 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6(7-5), 6-7(5-7), [10-6] से हराया। फरवरी में रिटायर हो रहीं सानिया का यह फाइनल किसी ग्रैंड स्लैम में आखिरी मैच होगा।

Load More