ऑस्ट्रेलिया की पैरी 5,000 इंटरनैशनल रन बनाने के साथ 300 विकेट लेने वाली पहली महिला बनीं

ऑस्ट्रेलिया की ऑल-राउंडर एलिस पैरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 5,000 रन बनाने व 300 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 30-वर्षीय पैरी ने शनिवार को भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान पूजा वस्त्राकर को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। गौरतलब है, वनडे क्रिकेट में पैरी के नाम 152-विकेट के साथ 3,135 रन हैं।