ऑस्ट्रेलिया के आसमान में रात के समय दिखे चंद्रयान-3 की एक तस्वीर वायरल हो गई है। इसे 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से चंद्र मिशन लॉन्च होने के लगभग 30 मिनट बाद डायलन ओडॉनेल ने खींचा था। उन्होंने ट्वीट किया, "यूट्यूब पर अभी भारत की अंतरिक्ष एजेंसी को...रॉकेट लॉन्च करते देखा...30 मिनट बाद यह मेरे घर के ऊपर से उड़ता दिखा।"