ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का एलान, के.एल. राहुल हुए बाहर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंदौर में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए के.एल. राहुल की जगह शुबमन गिल व पेसर मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को शामिल किया है। भारत सीरीज़ में 2-0 से आगे है।