ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20I मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का हुआ एलान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। दरअसल, गीले मैदान के कारण टॉस निर्धारित समय से 2:45 घंटे की देरी से 9:15 बजे हुआ और मैच 8-8 ओवर का होगा।