ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग के दौरान आउटफील्ड में धंसा पाक खिलाड़ी सईम का घुटना

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे व आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में फील्डिंग करने के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज़ सईम अयूब का घुटना आउटफील्ड में धंस गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 'X' पर वीडियो शेयर कर लिखा, "शुक्र है, सईम को चोट नहीं आई।" वीडियो में दिखा कि सईम का घुटना धंसने से वहां की मिट्टी निकल गई।

Load More