ऑस्ट्रेलिया को हक है कि वह नोवाक जोकोविच को देश से बाहर करे: शेन वॉर्न

शेन वॉर्न ने कहा है कि नोवाक जोकोविच के पास अधिकार है कि वह कोविड-19 वैक्सीन न लगवाएं लेकिन ऑस्ट्रेलिया को भी उन्हें देश से बाहर करने का हक है। वॉर्न ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि नोवाक एक महान टेनिस खिलाड़ी और सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं...लेकिन उन्होंने प्रवेश फॉर्म को लेकर झूठ बोला।"