ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप टीम में मैकगर्क को बतौर रिज़र्व खिलाड़ी किया शामिल
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी फाइनल टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में बिना कोई बदलाव किए जेक फ्रेज़र-मैकगर्क व मैथ्यू शॉर्ट को ट्रैवलिंग रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया है। मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में 9 मैचों में 234 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं।