ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20I में वेस्टइंडीज़ को 34 रनों से हराकर अपने नाम की सीरीज़
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए दूसरे टी20I मैच में वेस्टइंडीज़ को 34 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मैक्सवेल की 120*(55) रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 241/4 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज़ 9 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी।