inshorts

ऑस्ट्रेलिया ने फीफा विश्व कप में 12 साल बाद हासिल की जीत; ट्यूनीशिया को 1-0 से हराया

फीफा विश्व कप-2022 के ग्रुप डी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनीशिया को 1-0 से हराया है और यह विश्व कप में उसकी 12-साल में पहली जीत है। विश्व कप में यह ऑस्ट्रेलिया की तीसरी जीत है और इससे पहले उसने 2010 में सर्बिया को हराया था। ऑस्ट्रेलिया के मिचल ड्यूक ने ट्यूनीशिया के खिलाफ 23वें मिनट में गोल दागा था।