ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर जोकोविच का वीज़ा कैंसल, सरकारी डिटेंशन होटल ले जाया गया
ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न पहुंचने पर नोवाक जोकोविच का वीज़ा कैंसल कर दिया है। उन्हें सरकारी डिटेंशन होटल भेजा गया है और कथित तौर पर उन्हें वापस भेजा जाएगा। ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फोर्स के मुताबिक, जोकोविच प्रवेश के लिए उपयुक्त साक्ष्य नहीं दे सके। जोकोविच ने कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने के लिए कोविड-19 टीकाकरण से छूट मिली है।