ऑस्ट्रेलिया में अजगर ने बच्चे को जकड़कर स्विमिंग पूल में घसीटा, दादा ने बचाई पोते की जान

न्यू साउथ वेल्स (ऑस्ट्रेलिया) में घर के बाहर स्विमिंग पूल के पास खेल रहे 5-वर्षीय बच्चे को एक 10-फीट लंबे अजगर ने काट लिया और फिर उसकी टांग को जकड़कर पूल में घसीट लिया। इसके बाद बच्चे के 76-वर्षीय दादा पूल में छलांग लगाकर दोनों को ज़मीन पर ले आए और फिर बच्चे को अजगर के जबड़े से छुड़ाया गया।