ऑस्ट्रेलिया में ओमीक्रॉन से पहली मौत लेकिन नई पाबंदियां लागू करने का प्रस्ताव नहीं
ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के दैनिक मामलों में वृद्धि के बीच ओमीक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत की पुष्टि हुई है। इस वैरिएंट से 1 बुजुर्ग नागरिक की मौत हो गई जो स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से पीड़ित थे। हालांकि, अधिकारियों ने यह कहते हुए नई पाबंदियां लगाने से परहेज़ किया कि अस्पताल में भर्ती होने वालों की दर कम है।