ऑस्ट्रेलिया में कांच के बक्से में बंद है एलिज़ाबेथ का 'सीक्रेट' खत, 2085 तक नहीं खोला जा सकता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1986 में महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय द्वारा लिखा गया एक 'सीक्रेट' खत ऑस्ट्रेलिया की एक ऐतिहासिक इमारत में एक कांच के बक्से के अंदर बंद है। खत के लिफाफे पर सिडनी के लॉर्ड मेयर के लिए लिखा गया है, "साल 2085 ईस्वी में...किसी उपयुक्त दिन...आप कृपया इस लिफाफे को खोलें और सिडनी के नागरिकों को मेरा संदेश पढ़कर सुनाएं।"