ऑस्ट्रेलिया में कॉफी डिलीवर करने जा रहे ड्रोन पर पक्षी ने किया हमला; तस्वीरें आई सामने
ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में होम डिलीवरी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने वाली होम डिलीवरी सर्विस पक्षियों के लगातार हमले के बाद अस्थाई तौर पर बंद हो गई है। हाल ही में एक पक्षी ने कॉफी डिलीवर करने जा रहे ड्रोन पर हमला कर दिया जिसके बाद ड्रोन ने सामान्य से अधिक ऊंचाई से पार्सल ड्रॉप किया।