ऑस्ट्रेलिया में गायब हुआ सिक्के से भी छोटा रेडियोऐक्टिव कैप्सूल, सरकार ने जारी की तस्वीर
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक खदान से ले जाने के दौरान गायब हुए एक रेडियोऐक्टिव कैप्सूल की तस्वीर जारी की गई है जो एक सिक्के से भी छोटा है। खनन कार्यों में इस्तेमाल होने वाला चांदी का यह कैप्सूल जनवरी के मध्य से ही गायब है। कैप्सूल में थोड़ी मात्रा में सीज़ियम-137 है जिसे छूने पर गंभीर बीमारी हो सकती है।