ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी, 2 पुलिस अधिकारियों सहित 6 लोगों की मौत

क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) में गोलीबारी में 2 पुलिस अधिकारियों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, अधिकारी एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे, तभी दो हमलावरों ने उनपर गोलियां चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही दोनों अधिकारियों की मौत हो गई।