ऑस्ट्रेलिया में जनमत संग्रह का विरोध कर रहे भारतीय छात्रों की खालिस्तान समर्थकों ने की पिटाई
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खालिस्तान को लेकर हो रहे जनमत संग्रह का विरोध करने पर कई भारतीय छात्रों की पिटाई की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें खालिस्तानी झंडा लिए हुए कुछ लोग तिरंगा लेकर पहुंचे छात्रों को पीटते दिखे। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों की निंदा करता हूं।"