एक ऑस्ट्रेलियाई मछुआरे ने उभरी हुई आंखों वाली दुर्लभ मृत शार्क को पकड़ा है। गहरे समुद्र में रहने वाली इस शार्क को 2,133-फीट की गहराई से पकड़ा गया जिसकी तस्वीर मछुआरे ने शेयर कर लिखा, "यह खुरदरी त्वचा वाली...शार्क है जिसे एन्डेवर डॉग शार्क की प्रजाति भी कहते हैं।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "बुरे सपनों में दिखने वाली चीज़।"