ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बारिश के बाद समुद्र तट पर बहकर आए रंग-बिरंगे सीड्रैगन्स

ऑस्ट्रेलिया में कई हफ्तों से जारी रिकॉर्ड बारिश के बाद वहां के समुद्री तट पर कई रंग-बिरंगे समुद्री जीव बहकर आ गए। सेंट्रल कोस्ट, मालाबार और अन्य जगह के समुद्री तट पर बहकर आए सीड्रैगन्स की तस्वीरें भी ऑनलाइन सामने आई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बीच पर दिखे सीड्रैगन्स की संख्या सामान्य संख्या से 10 गुना अधिक है।