ऑस्ट्रेलिया व पाकिस्तान के बीच होगा टी20 विश्व कप का फाइनल: नेथन लायन
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ-स्पिनर नेथन लायन ने आगामी टी20 विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर भविष्यवाणी की है। लायन ने कहा है, "टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान के पास बेहतरीन स्पिनर और बाबर आज़म जैसे बल्लेबाज़ हैं।" टूर्नामेंट 1 जून को शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा।