कौन हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मंगेतर विनी रमन?
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल 27 मार्च को भारतीय मंगेतर विनी रमन से शादी करेंगे। मेलबर्न में रहने वाली विनी के घरवाले वेल्लोर (तमिलनाडु) से हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद विनी 2015 में फार्मासिस्ट बनीं और वह 2013 में मेलबर्न स्टार्स इवेंट के दौरान पहली बार मैक्सवेल से मिली थीं। दोनों एक-दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे हैं।