ऑस्ट्रेलियाई पेसर जाय रिचर्डसन को इंग्लैंड के खिलाफ ऐडिलेड में चल रहे ऐशेज़ टेस्ट के दौरान फटे हुए जूते के साथ गेंदबाज़ी करते देखा गया। एक वायरल तस्वीर में 25-वर्षीय रिचर्डसन के पैर के अंगूठे को जूते से बाहर निकले देखा जा सकता है। एक ट्विटर यूज़र ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "रिचर्डसन को अपने जूते से बहुत प्यार है।"