ऑस्ट्रेलिया के बौंडी बीच पर इंसान जैसे होंठों वाला एक रहस्यमयी जीव बहकर आ गया। एक जॉगर ने फेसबुक पर इसका एक वीडियो पोस्ट कर लोगों से जीव की पहचान करने में मदद की अपील की है। जॉगर ने बताया कि लगभग आधे मीटर लंबे इस जीव के होंठ इंसान की तरह और त्वचा शार्क की तरह दिख रही थी।