ऑस्ट्रेलियाई बीच पर महिला की हत्या कर फरार हुए भारतीय शख्स को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

ऑस्ट्रेलियाई बीच पर 2018 में 24-वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोपी भारतीय शख्स राजविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, हत्या के बाद राजविंदर नौकरी, पत्नी और 3 बच्चों को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर किसी भी जानकारी के लिए ₹5.2 करोड़ इनाम की घोषणा की थी।