ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के आरोपी भारतीय शख्स को ऑस्ट्रेलिया किया जाएगा प्रत्यर्पित

दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक राजविंदर सिंह को ऑस्ट्रेलिया प्रत्यर्पित करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के मामले में आरोपी राजविंदर हत्या करने के बाद 2018 में भागकर भारत आ गया था। गौरतलब है, ऑस्ट्रेलिया ने मार्च 2021 में सिंह के प्रत्यर्पण के लिए भारत में आवेदन किया था।

Load More