ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ऐडम ज़ैम्पा ने व्यक्तिगत कारणों के चलते आईपीएल 2024 से अपना नाम लिया वापस
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट टीम के खिलाड़ी व राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर ऐडम ज़ैम्पा ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ैम्पा ने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपना नाम वापस लिया है। गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले ज़ैम्पा को अपनी टीम में रिटेन किया था।