ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज़ टेस्ट के दौरान अस्पताल ले जाए गए रिकी पॉन्टिंग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग को ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज़ के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद पर्थ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पॉन्टिंग मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने लंच के समय स्टेडियम छोड़ा। बकौल रिपोर्ट्स, पॉन्टिंग ने तबीयत खराब होने पर अपने दिल को लेकर चिंता जताई थी।