ओज़ेम्पिक जैसी GLP-1 दवाएं लेने के 1 वर्ष में 22% लोगों में पाई गई पोषक तत्वों की कमी: स्टडी
'ओबेसिटी पिलर्स' में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, GLP-1 दवाएं (ओज़ेम्पिक, वेगोवी और मौनजारो) लेने वाले 12.7% मरीज़ों में 6 महीने और 22.4% मरीज़ों में 12 महीने के भीतर पोषक तत्वों की कमी पाई गई। शोधकर्ताओं ने 4.6 लाख से अधिक मरीज़ों के डेटा का विश्लेषण किया जिसमें सबसे आम कमी विटामिन D से जुड़ी थी।