inshorts

ओटावा में कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों को लेकर हो रहे प्रदर्शनों को बढ़ावा न दे अमेरिका: कनाडा

कनाडा ने अमेरिका से अपील की है कि वह ओटावा में कोविड-19 प्रतिबंधों को लेकर हो रहे प्रदर्शनों को बढ़ावा ना दे। कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी उनके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न करें। दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के कई शीर्ष नेता कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं।