ओडिशा आत्मदाह केस में 2 ABVP नेता अरेस्ट, लड़की को खुदकुशी के लिए उकसाने का है आरोप

पुरी (ओडिशा) की 15-वर्षीय लड़की की आत्मदाह से हुई मौत के मामले में पुलिस ने एबीवीपी की 2 महिला नेताओं को गिरफ्तार किया है। इनपर लड़की को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इससे पहले पुलिस ने कॉलेज के दो प्रोफेसरों को गिरफ्तार किया था। यूजीसी की टीम ने प्रिंसिपल और आंतरिक शिकायत समिति से पूछताछ की थी।