ओडिशा के चंद्रगिरि शहर को क्यों कहा जाता है 'मिनी तिब्बत'?

ओडिशा के चंद्रगिरि शहर को 'मिनी तिब्बत' भी कहा जाता है। पहाड़ों और खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारों से घिरे इस शहर में तिब्बतियों की जनसंख्या ज़्यादा होने के चलते इसे 'मिनी तिब्बत' के नाम से जाना जाता है। चंद्रगिरि में बौद्ध मठ भी है जहां भगवान बुद्ध की लगभग 23 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा स्थापित है।