ओडिशा के राउरकेला में पटरी से उतरकर रिहायशी इलाके में घुसी मालगाड़ी, चालक फरार
ओडिशा के राउरकेला में बुधवार सुबह एक मालगाड़ी शंटिंग के दौरान पटरी से उतरकर रिहायशी इलाके में घुस गई जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के डर से लोको पायलट मालगाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर ट्रेन 5 मीटर भी आगे बढ़ती तो घरों से टकरा सकती थी।