बोलांगीर (ओडिशा) में एक 12-वर्षीय लड़के द्वारा अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को छोटे भाई से जलन थी और हत्या के बाद उसने पहले शव को घर के पीछे दफनाया और फिर रात में निकालकर 300-मीटर दूर दूसरी जगह दफनाया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।