ओडिशा में 14 साल के बच्चे ने की 5 साल के मासूम की हत्या, लाश के पास बैठा मिला नाबालिग
ओडिशा के नबरंगपुर में 14-वर्षीय एक लड़के द्वारा 5-वर्षीय मजेश महुरिया की हत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह मजेश खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर तक न लौटने पर तलाश के दौरान एक सुनसान घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा जिसके अंदर मजेश के शव के साथ आरोपी बच्चा बैठा मिला।