ओडिशा में 5 वर्ष पुराने रेप के मामले में 6 लोगों को हुई आजीवन कारावास की सज़ा

ओडिशा के कालाहांडी ज़िले की एक अदालत ने 5 वर्ष पहले एक महिला से रेप के मामले में 6 लोगों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। पीड़िता के वकील के मुताबिक, सितंबर 2019 में एक आरोपी ने महिला को बाइक से लिफ्ट दी थी और इसके बाद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सड़क किनारे उसका रेप किया था।