ओडिशा में BJP नेता की गोली मारकर की गई हत्या, पुलिस ने बताई यह वजह

गंजम (ओडिशा) में वरिष्ठ बीजेपी नेता व वकील पिताबास पांडा की 2 अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने काफी पास से पांडा को गोली मारी है। बकौल पुलिस, यह हत्या राजनीतिक साज़िश या रंजिश का नतीजा हो सकती है। पांडा कई संवेदनशील मामलों में शामिल थे जिससे उनके कई दुश्मन भी थे।