ओडिशा में DFO के ठिकानों पर की गई छापेमारी, 115 प्लॉट्स समेत करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

केओंझर (ओडिशा) में कार्यरत डिवीज़नल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) नित्यानंद नायक के 7 ठिकानों पर रविवार को विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नायक और उनके परिवार के नाम पर 115 प्लॉट्स और एक 4 मंज़िला मकान समेत करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। छापेमारी में ₹1.55 लाख व 200 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है।

Load More