ओडिशा में ED के छापे में मिली ऊपर से नीचे तक कैश से भरी अलमारी
ईडी के अधिकारियों ने बलुआ और काले पत्थर जैसे खनिजों के अवैध खनन की जांच के संबंध में शुक्रवार को गंजाम (ओडिशा) में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान ₹2 करोड़ से अधिक मूल्य के कैश से भरी अलमारी, कई महंगे वाहन और अचल संपत्तियों के दस्तावेज़ बरामद किए गए।