ओडिशा में KIIT के एक और छात्र की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत
ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय के बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका शव एक निर्माणाधीन इमारत के पास मिला है। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इससे पहले केआईआईटी विश्वविद्यालय में एक नेपाली छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।