नबरंगपुर (ओडिशा) में इलाज के नाम पर एक माह के बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से करीब 40 बार दागने का मामला सामने आया है। मुख्य ज़िला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉक्टर संतोष कुमार पांडा के मुताबिक, परिजनों का मानना था कि बच्चे पर किसी बुरी आत्मा का साया है इसलिए उन्होंने बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से दागा।